प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री से फोन पर बात हुई है। कनाडा में हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट लिखकर बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गहरे जन-जन संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।
शिखर सम्मेलन की मेजबानी कनाडा कर रहा है, यह सम्मलेन 15 से 17 जून तक चलने वाला है। बता दें कि G7 में जहां नेताओं द्वारा रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा किये जाने की उम्मीद है। बता दें कि G7 सम्मलेन में फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें यूरोपीय संघ (ईयू), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है।
यह भी पढ़ें : क्यों चर्चाओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इकलौती बेटी? फर्जी नाम से कर रही थी पढ़ाई
बता दें कि खालिस्तान समर्थकों को लेकर शुरू हुए विवाद के कारण भारत और कनाडा के रिश्ते कड़वाहट भरे हो गए थे, तब प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो थे। हालांकि अब उनकी सत्ता जा चुकी है और नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बने हैं। ऐसे में अब दोनों देश के रिश्ते को लेकर सकारात्मक प्रभाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
11 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines