PM Modi in Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समय अनुसार सोमवार शाम को सिडनी पहुंचे। यहां पीएम मोदी अपनी समकक्ष यानी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीस के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी के बाद यह पीएम मोदी की विदेश यात्री का अंतिम पड़ाव है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिडनी पहुंचने पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
ये भी पढ़ेंः PM Modi Unique Jacket: जी7 समिट में पीएम मोदी ने ‘खास’ जैकेट पहनकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जारी किया ये बयान
ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अपनी द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेता व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयासों समेत व्यापार और निवेश पर चर्चा करेंगे। लोगों के बीच संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए होने वाले कामों पर भी चर्चा हो सकता है।
बताया गया है कि पीएम मोदी के सिडनी पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। सिडनी में रह रहे कुछ भारतीय प्रवासी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं।
पीएम मोदी के लिए बुजुर्ग महिला ने गाया, भारत ने बुलाया है
लाइन लगाकर इंतजार में खड़ी एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के लिए “सुनो सुनो ऐ दुनिया वालो, भारत ने बुलाया है …” गाना गाया। इस पर पीएम मोदी ने धैर्यपूर्वक उनका पूरा गीत सुना। इस दौरान बच्चों का एक समूह भी मौजूद था, जो पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहा था। मोदी ने उनसे बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ेंः दुनिया के नेताओं के बीच पीएम मोदी फिर अव्वल, ग्लोबल लीडर अप्रूवल में मिली 78% रेटिंग
एक बयान के अनुसार पीएम मोदी भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने, मार्च में मुंबई में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। बताया गया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के गतिशील और विविध भारतीय प्रवासियों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीस ने कहा है कि वह आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया के प्रमुख मंच जी20 लीडर्स समिट के लिए सितंबर में नई दिल्ली में भारत आने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
6 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
37 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
41 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
52 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines