---विज्ञापन---

देश angle-right

PM Modi Palam Airport News: थोड़ी देर में पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी, हजारों कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

PM Modi Palam Airport News: पीएम मोदी अपनी 2 देशों की 4 दिवसीय यात्रा को पूरा कर शनिवार को सीधा बेंगलुरु लौटे। यहां वे इसरो मुख्यालय पहुंचे और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 बड़ी घोषणाएं की। पहली- भारत 23 अगस्त को हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाएगा। दूसरी- चांद के दक्षिणी ध्रुव […]

---विज्ञापन---

PM Modi Palam Airport News: पीएम मोदी अपनी 2 देशों की 4 दिवसीय यात्रा को पूरा कर शनिवार को सीधा बेंगलुरु लौटे। यहां वे इसरो मुख्यालय पहुंचे और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 बड़ी घोषणाएं की। पहली- भारत 23 अगस्त को हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाएगा। दूसरी- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह स्थान अब ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी- चंद्रयान-3 के पद चिन्ह को ‘तिरंगा’ नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

जानकारी के अनुसार पीएम अब से थोड़ी देर बाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट के पास चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए गए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2023 11:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola