हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

'भारत को कम नुकसान हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं...', मिडिल ईस्ट संकट पर राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार को) राज्यसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी, जंग से विश्व में खराब होती परिस्थितियों और इसको लेकर भारत के स्टैंड के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार को) राज्यसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी, जंग से विश्व में खराब होती परिस्थितियों और इसको लेकर भारत के स्टैंड के बारे में जानकारी दी.

पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल-ईस्ट का युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. इसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. हम युद्ध से प्रभावित सभी देशों के अलावा ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमारा मकसद, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए इलाके में शांति की बहाली का है.

पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से हुई बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से हमने दो राउंड की बातचीत की है. Hormuz Strait से जहाजों का निकलना मुश्किल हो गया है. Hormuz Strait दुनिया के सबसे बड़े रूट्स में से एक है. हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत आने वाले तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई बनी रहे. हॉर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के तमाम जहाज फंसे हैं. उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारत के क्रू मेंबर्स हैं. ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का मुद्दा है. ऐसी कठिन परिस्थिति में जरूरी है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए.

विज्ञापन

हम तेजी से जहाज बनाने पर काम कर रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का 90 प्रतिशत से अधिक तेल विदेशी जहजों पर होता है यह स्थति किसी भी वैश्विक चुनौती में भारत के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बना देती है. इसे देखते हुए हम तेजी से जहाज बनाने पर काम कर रहे हैं. बीते दशक में किए गए प्रयासों से भारत आज अपनी जरूरतों से अधिकांश हथियार भारत में ही बना रहा है.

भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस संकट के समय में खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है. युद्ध के बाद से तीन लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं. ईरान से एक हजार से अधिक भारतीय भारत लौटे हैं. इनमें सात सौ से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र हैं. यह बहुत दुखद है कि हमलों के कारण कुछ भारतीयों की मृत्यु हुई है, कुछ गायब हुए हैं. जो घायल हैं, उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे- पीएम मोदी

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों जैसे जरूरी सामानों की नियमित आपूर्ति प्रभावित हो रही है. खाड़ी देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रह रहे हैं. यह भारत के लिए बड़ी चिंता है.

70000 करोड़ रुपये की लागत से जहाज निर्माण परियोजना शुरू- PM

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक तेल भंडार तैयार किया है और 65 लाख मीट्रिक टन की अतिरिक्त क्षमता पर काम चल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये की लागत से जहाज निर्माण परियोजना भी शुरू की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola