इंस्टाग्राम पर PM मोदी का नया वीडियो, मोर को दाना गायों को चारा खिलाते दिखे, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले किया कैप्चर

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर फिर वीडियो डाला है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो उनके आधिकारिकी आवास पर तब बनाया गया था, जब वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने के लिए निकल रहे थे.

PM MODI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो अपलोड किया है, जो बीते दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर जाने से पहले बनाया गया था. उनके वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री मोरों को दाना और गायों को चारा खिलाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वे गायों को चारा खिलाते हैं और फिर 2 मोरों को दाना खिलाते हैं. दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर यह वीडियो बनाया गया था.

दोस्तों को दाना-चारा खिलाना दिनचर्या

वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि मोर और गाय उनके दोस्त हैं और इन दोस्तों को खाना खिलाना उनकी रोज की दिनचर्या बन गई है. कल दोस्तों को अहसास हो गया था कि मैं घर से जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए वे उनके लाल किले के लिए रवाना होने से पहले ही दरवाजे के पास आ गए थे. प्रधानमंत्री पहले भी गाय को चारा और मोरों को दाना खिलाने का वीडियो सोशल कर चुके हैं. उन्होंने मकर संक्रांति पर दाना और चारा खिलाते हुए का वीडियो डाला था.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के पास पुंगनूर नस्ल की गाय

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के पास पुंगनूर नस्ल की गाय हैं, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से लाई गई है. इस नस्ल की गाय प्राचीन और दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की मवेशी है. प्रधानमंत्री आवास पर ही इस नस्ल की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया था, जिसका नाम प्रधानमंत्री ने ‘दीपज्योति’ रखा था. इससे पहले साल 2020 में प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे. यह वीडियो भी काफी वायरल भी हुआ था.

अकसर वीडियो अपलोड करते PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने से पहले इंस्टा रील की थी. आज सुबह उन्होंने रील पोस्ट करके देशवासियों को धन्यवाद संदेश दिया था और जनता का आभार जताया है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं से मुलाकात का वीडियो अपलोड किया था. कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन के दौरान भी उन्होंने वीडियो बनाकर देशभर के छात्रों से संवाद किया था और अब देशवासियों से संवाद किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ