पीएम मोदी 17 सितंबर को अपनी जन्मदिन के मौके पर मप्र पहुंचे। वहां धार में उन्होंने मित्र पार्क का उद्धाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंक ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है। ये किसी की परमाणु धमाके से डरता नहीं है। घर में घुस के मारता है।
पीएम मोदी ने सरदार पटेल का किया जिक्र
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर एक और ऐतिहासिक दिन है। इस दिन देश ने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति देखी। भारतीय सेना ने हैदराबाद को आजाद कराया और उसके अधिकारों की रक्षा की। कहा कि दशकों बीत गए, लेकिन किसी ने इस उपलब्धि का जश्न नहीं मनाया। लेकिन हमारी सरकार ने इस घटना को अमर बना दिया। हमने इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पीएम मोदी और मां की AI वीडियो हटाने का दिया निर्देश
‘उन्होंने सिंदूर उजाड़ा, हमने उन्हें उजाड़ दिया’
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश भारत माता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी बहनों और बेटियों के सिन्दूर मिटा दिए। हमने ऑपरेशन सिन्दूर किया और आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा कि एक और पाकिस्तानी आतंकवादी ने रोते-रोते अपनी आपबीती सुनाई। यह नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता।
‘हमारी नारी राष्ट्र की प्रगति का आधार’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत यात्रा के चार स्तंभ हैं, महिला, युवा, गरीब और किसान। आज इन चारों से संबंधित योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गई हैं। हमारी नारी शक्ति हमारे राष्ट्र की प्रगति का आधार है। कहा कि अगर मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा घर ठीक रहता है। अगर मां बीमार हो जाती है, तो पूरे परिवार की व्यवस्था चरमरा जाती है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान हमारी माताओं और बहनों को समर्पित है।
संबंधित खबरें
आज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
15 mins agoLIVE: 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव नतीजे आज
38 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
10 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
10 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
11 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
12 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines