PM Modi on Uniform Civil Code: लाल किले पर आजादी का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कई मुद्दों का जिक्र किया। हालांकि पीएम मोदी के कम्युनल कोड वाले बयान पर देश का सियासी पारा चढ़ने लगा। लाल किले की प्रचीर से पीएम मोदी ने कहा कि देश में अभी तक कम्युनल सिविल कोड लागू है, जिसे सेक्युलर सिविल कोड में बदलने की कोशिश की जाएगी। पीएम मोदी का सीधा संकेत यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर था। तो आइए जानते हैं कि आखिर UCC क्या है? जिसने एक बार फिर भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है।
मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट
यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान आचार संहिता पिछले कई सालों ने मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी UCC ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लोकसभा में सीटें कम होने के बाद भी चर्चा तेज होने लगी कि मोदी 3.0 में UCC को मंजूरी नहीं मिल सकती है। हालांकि स्वतंत्रता दिवस पर UCC का जिक्र करके पीएम मोदी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बीजेपी इतनी आसानी से हार नहीं मानेगी। मगर कई विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें- PM Modi के ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के क्या हैं मायने? जानें आखिर ये काम कैसे करेगा?
क्या है समान नागरिक संहिता?
दरअसल UCC का मकसद देश में समान नागरिक संहिता लागू करना है यानी किसी भी धर्म, जाति, लिंग और समुदाय के लोगों के लिए पूरे देश में एक ही कानून लागू होगा। UCC देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने पर आधारित है। वर्तमान समय में कई कानून धर्म के आधार पर लागू होते हैं। मसलन मुस्लिम समुदाय शरिया कानून फॉलो करता है, तो हिंदुओं के लिए हिंदू कोड बिल मौजूद है। मगर UCC लागू होने के बाद शादी से लेकर तलाक और संपत्ति के बंटवारे से जुड़े कानून सभी के लिए समान होंगे।
कैसे लागू होगा UCC?
बता दें कि UCC का जिक्र संविधान के भाग 4 राज्य के नीति निदेशक तत्वों में मौजूद है। अनुच्छे 44 देश में UCC लागू करने का सुझाव देता है। हालांकि ये कानून बाध्य नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार UCC को कानून बनाने की तैयारी में है। मगर इसके लिए संसद में साधारण बहुमत से बिल पारित करवाने की जरूरत है।
कहां-कहां लागू है UCC?
केंद्र सरकार सभी राज्यों की सहमति के साथ देश में UCC लागू करना चाहती है। हालांकि अभी सिर्फ गोवा ऐसा राज्य है, जहां UCC पहले से लागू है। हाल ही में उत्तराखंड ने भी UCC लागू करने की बात कही थी। इसके अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी कई बार UCC लागू करने का जिक्र कर चुके हैं। दुनिया के कई देशों में UCC पूर्ण रूप से लागू किया गया है। इस लिस्ट में रोम, अमेरिका, फ्रांस और तुर्की का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- उग्रवादियों ने अलग-अलग प्लांट किए थे 19 बम, बलास्ट होते तो असम में बह जाता खून ही खून
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
31 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
16 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines