PM MODI In Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में आयोजित रैली में कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ये लोग राम के ही देश में राम का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सोच तुष्टिकरण की है, जो आतंकवादियों की कब्रें संवारते हैं।
महाराष्ट्र में 3 चरणों की वोटिंग हो चुकी है। 2 चरणों की वोटिंग होनी है। 13 मई को नंदुरबार में वोटिंग होगी। इसी क्रम में रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी पहुंचे हैं। पीएम ने भाषण की शुरुआत में मराठी लोगों का धन्यवाद किया। इसके बाद लोगों को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की भी बधाई दी। पीएम ने कहा कि इतने लोग उनको आशीर्वाद देने आए हैं। वे उनका धन्यवाद करते हैं। एक बार फिर उनकी सरकार बनने जा रही है। यहां से गुजरात की दूरी कम ही है। आदिवासियों की सेवा को पीएम ने परिवार की सेवा बताया।
पीएम ने नंदुरबार में चौधरी की चाय की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। वे कांग्रेस की तरह शाही घराने से नहीं, गरीब परिवार से निकले हैं। लोगों को यहां बिजली और पानी की समस्या थी। वह हल हो चुकी है। अगर कहीं अब भी समस्या बची है, तो उनको नाम भेज दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कहीं इस प्रकार की समस्या प्रचार में दिखे, तो लोगों के नाम भेजे जाएं।
कर्नाटक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मोदी ने कहा कि तीसरे टर्म में 3 करोड़ लोगों को घर बनाकर देंगे। आरक्षण को लेकर कांग्रेस चोर मचाए शोर वाली स्थिति में है। पीएम ने कहा कि लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए मुफ्त राशन वितरित किया गया है। 12 लाख लोगों को लाभ मिला, लेकिन कांग्रेस भ्रम फैला रही है। धर्म के आधार पर आरक्षण देकर कांग्रेस ने देश को धोखा दिया। कर्नाटक के मुसलमानों को रातोंरात आरक्षण दिया गया। कांग्रेस देश में यही मॉडल लागू करना चाह रही है। मोदी ने कहा कि कुछ नकली शिवसेना वाले मुझे गाड़ने की बात करते हैं। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसी बातें करते हैं। मैंने बालासाहेब ठाकरे को करीब से देखा है। ये लोग मुझे जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी नहीं गाड़ सकेंगे।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines