Live Updates
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: 'कांग्रेस, सपा की जब सरकार थी तब यह सब संभव ही नहीं था', PM मोदी का विपक्ष पर घोटाले का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस, समाजवादी पार्टी की जब दिल्ली में सरकार थी तब यह सब संभव ही नहीं था क्योंकि तब इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं घोटालों में ही गुम हो जाती थी। मेट्रो जैसी और उससे जुड़ी अधिकतर तकनीक भी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया..."
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: PM मोदी ने मेरठ में कहा- 'पहले भय का माहौल था, अब हर तरफ कानून-व्यवस्था है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैने कुछ देर पहले मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल, कॉलेज के कई युवाओं से बातचीत हुई। सबका यही कहना था कि इतने शानदार दिनों की कल्पना उन्होंने नहीं की थी, वे उन पुराने दिनों को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ, लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है।"
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: 'यह आधुनिक भारत की तस्वीर है', मेरठ से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।"
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: 11 साल पहले की चुनौती हुई खत्म, सीएम योगी बोले- नमो भारत और मेट्रो ने खत्म की दिल्ली की दूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेरठ को दिए गए उपहारों की सराहना करते हुए कहा कि होली से ठीक पहले नमो भारत सेमी-स्पीड रेल और मेरठ मेट्रो के रूप में क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने याद दिलाया कि 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी तय करना एक बड़ी चुनौती थी और इसमें 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत लगती थी. लेकिन आज 12 लेन के हाईवे और एक्सप्रेस-वे ने इस सफर को मात्र 40-45 मिनट का बना दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो जैसी आधुनिक सेवाएं इस दूरी को और भी कम कर देंगी, जिससे आम जनता का जीवन बेहद सुगम हो जाएगा.
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: CM योगी ने नमो भारत रेल के लिए PM मोदी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है..."
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: मेरठ में PM मोदी का भव्य स्वागत, CM योगी ने की अगवानी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का भी उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे।
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: नमो भारत ट्रेन में छात्रों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक की सवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की। PM मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: 'PM मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन', CM योगी ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"
Namo Bharat Delhi-Meerut Launch LIVE: PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे।
Namo Bharat Train Inaugration Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने आज मेरठ को नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन का तोहफा दिया। उन्होंने शताब्दी नगर से दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही 12930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।
नमो भारत और मेरठ मेट्रो उद्घाटन की लाइव अपडेट के लिए News 24 से जुड़े रहें…
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
40 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines