जापान: हिरोशिमा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले। यूक्रेन और रूस के बीच युद्व शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने यह पहली मुलाकात है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है। मैं इसे सिर्फ एक मुद्दा नहीं मानता, बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है।
तीन देशों की यात्रा का पहला चरण
पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जापान के हिरोशिमा में पहुंचे हैं। जहां वे G-7 समिट में शामिल हुए। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हो चुकी है।
और पढ़िए – वायुसेना ने मिग-21 फाइटर की उड़ान पर लगाई रोकी, राजस्थान में क्रैश के बाद लिया गया यह फैसला
https://twitter.com/name6less9/status/1659890900175323136?s=20
जेलेंस्की ने किया ट्वीट
इस बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। उन्होंने लिखा, ‘जापान में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है’। इसके साथ ही मैंने वार्ताकार को यूक्रेन के शांति सूत्र से जुड़ी अपनी पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी’। ‘मैं भारत को हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का समर्थन विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मंचों पर करने के लिए और यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं’।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात
बता दें पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए 19 मई को जापान के हिरोशिमा पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। इस बारे में पीएम ऑफिस ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की। पीएम अब जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines