चंद्रयान-3 मिशन की टीम से बेंगलुरु में मिले पीएम मोदी, इसरो चीफ की थपथपाई पीठ

PM Modi Meet ISRO Scientists

PM Modi Meet ISRO Scientists

PM Modi Meet ISRO Scientists: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 उतार कर इतिहास रच दिया है। भारत के वैज्ञानिकों और ISRO की देश के साथ दुनियाभर में तारीफ हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा खत्म करने के बाद पूर्व निर्धारित यात्रा पर सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे।

विज्ञापन

यहां पर उन्होंने चंद्रयान- 3 मिशन के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की। इस मौके पर इसरो चीफ एस. सोमनाथ की पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने इसरो की टीम को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बधाई भी दी। खासतौर से उन्होंने इसरो चीफ से देर तक बातचीत की। इसरो चीफ ने मिशन से जुड़ी कई बारीकियों की भी जानकारी पीएम मोदी को दी।

विज्ञापन

इससे पहले वह ग्रीस से सीधे बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचे यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा दिया। बेंगलुरू में पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के एक रोड शो में भी शामिल हुए। इसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

दिल्ली में होगा भव्य स्वागत

इससे पहले बेंगलूरू के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरू के बाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शुनिवार सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10,000 से ज्यादा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी उस समय पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे।

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा था कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत की सुबह है। उन्होंने यह भी कहा था कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चांद पर है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ