45 घंटे का मौनव्रत, खाना तक नहीं खाएंगे; PM मोदी की कड़ी तपस्या शुरू, कन्याकुमारी से वीडियो आए सामने

PM Modi Kanyakumari Visit: कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़ी तपस्या शुरू हो गई है। वे 3 दिन पूरी तरह से ध्यान में रहेंगे। 45 घंटे न बोलेंगे और न कुछ खाएंगे। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद उनकी मनोस्थिति को दर्शाते कुछ वीडियो सामने आए हैं, देखिए।

PM Modi Meditation Kanyakumari Rock Memorial

कन्याकुमारी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी काफी शांत नजर आए।

PM Modi Kanyakumari Video Viral: 45 घंटे की कड़ी तपस्या, न खाना खाएंगे और न बोलेंगे, सिर्फ नारियल का जूस और तरल आहार लेंगे…यह प्रण लिया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जो 3 दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए हैं। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से ठीक पहले PM मोदी की यह संकल्प पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वे बीते दिन कन्याकुमारी पहुंचे और रॉक मेमोरियल पहुंचे।

विज्ञापन

वे तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी हेलिकॉप्टर में पहुंचे और सड़क के रास्ते ध्यान मंडपम रॉक मेमोरियल तक गए। यहां सबसे पहले उन्होंने भगवती देवी अम्मान मंदिर के दर्शन किए। अपना संकल्प शुरू करते हुए पूर्जा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडिया में पहनी जाने वाली पारंपरिक ड्रेस सफेद मुंडु पहनी, जो लुंगी की तरह पहनी जाती है। दक्षिण भारत की संस्कृतक का प्रतीक शॉल ओढ़ा। इस दौरान वे काफी शांत नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

2 हजार पुलिस कर्मियों ने संभाली सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिन प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा का जिम्मा 2 हजार पुलिस कर्मी ने उठाया है। 3 दिन के लिए रॉक मेमोरियल और इसके आस-पास के टूरिस्ट प्लेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस जवानों के अलावा ड्रोन से एरिया की निगरानी की जाएगी। कोस्टल सिक्योरिटी टीम, कोस्ट गार्ड और इंडियन नेवी समुद्र के बीच से प्रधानमंत्री मोदी की निगरानी करेगी।

पूरा मंडपम इतनी कड़ी सुरक्षा में है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। मछुआरों और नौकायन करने वालों को भी समुद्र तट तक आने की परमिशन नहीं होगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के समय भी आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म होते ही वे केदारनाथ चले गए थे, जहां करीब 17 घंटे वे रुद्र गुफा में ध्यान में लीन हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिला पर बैठकर ध्यान लगाएंगे PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी उस शिला पर बैठकर ध्यान लगाएंगे, जिस पर बैठकर 1892 में स्वामी विवेकानंद ने मेडिटेशन किया था। रॉक मेमोरियल और भी कई कारणों से खास है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर मां पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर ध्यान लगाया था और भगवान शिव का आह्वान किया था। कन्याकुमारी देश का दक्षिणी किनारा है, जहां भारत का पूर्वी और पश्चिमी तट मिलता है। यहां बंगाल की खाड़ी, अरब और हिंद महासागर का मिलन भी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ