Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज देशवासियों से करेंगे 'मन की बात', जानिए कहां सुन सकेंगे आप

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 93वां एपिसोड होगा। महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

आज मन की बात का 93वां संस्करण है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर लोगों से बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आम जनता अपने विचार और सुझाव भी शेयर करती है। पीएम इनमें से कुछ को चुनकर अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं।

इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में अपनी संस्कृति, जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की थी। 28 अगस्त को ‘मन की बात’ के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से कुपोषण मिटाने में मदद का आह्वान किया था।

आपको बता दें कि मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद, इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें वह विभिन्न मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं। कार्यक्रम आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इसकी पहली कड़ी अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुई थी और यह 2019 में एक संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, जब प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे रोक दिया था, निर्बाध रूप से चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ