प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक परिवार की जमकर तारीफ की है. इसकी वजह है कि इस परिवार ने अपने बेटे की शादी में 3500 लोगों का बीमा करवाया है. जिसके बाद इस परिवार की हर तरफ तारीफ हो रही है. आमतौर पर शादियों में लाखों रुपये का खर्च होता है, आतिशबाजी होती है, खाने पर लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन नांदेड़ जिले के कंधार तालुका में आने वाले बहादुरपुरा गांव के सिद्धेश्वर पेठकर परिवार ने शादी में अनोखा काम करतेहुए लोगों का बीमा करवाया है. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी आज मन की बात के 135वें एपिसोड में इस पर चर्चा की है.
पीएम मोदी ने की पेठकर परिवार की तारीफ
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नांदेड़ जिले के पेठकर परिवार ने शादी में ऐसा काम किया है जिसका जिक्र करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेठकर परिवार ने 3,500 लोगों का बीमा करवाया है. जो अपने आप में बड़ा काम है. इसलिए यह परिवार लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है. पेठकर परिवार ने बहादुरपुरा गांव के 3500 लोगों की बीमा करवाया है. जिसमें किसान और मजूदर शामिल हैं. ऐसे में इस बीमा का लाभ गांव के परिवारों को मिलेगा.
1 लाख रुपये तक कराया बीमा
आमतौर पर लोग शादियों में लाखों रुपये दूसरे कामों पर खर्च कर देते हैं लेकिन पेठकर परिवार ने इस परंपरा को बदल दिया है. बहादुरपुरा गांव में करीब 3600 लोग रहते हैं और ज्यादातर लोग खेती किसानी के काम से जुड़े हुए हैं. लेकिन यहां अक्सर सांप काटने, प्राकृतिक आपदा, जंगली जानवरों के हमले और सड़क हादसे होते रहते हैं और लोगों के पास पैसा नहीं होने के कारण इलाज कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पेठकर परिवार ने अपने बेटे सिद्धेश्वर पेटकर और मंजुषा पेटकर की शादी में गांव के लोगों का 1 लाख रुपए तक बीमा कराने का फैसला किया. इस बीमा का लाभ गांव की मतदाता सूची में शामिल लोगों को दिया गया है.
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
44 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines