'मन की बात' में PM मोदी ने क्यों किया महाराष्ट्र के परिवार का जिक्र, क्या है शादी में 3500 लोगों के इंश्योरेंस का मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक परिवार की जमकर तारीफ की है. इसकी वजह है कि इस परिवार ने अपने बेटे की शादी में 3500 लोगों का बीमा करवाया है. जिसके बाद इस परिवार की हर तरफ तारीफ हो रही है. आमतौर पर शादियों में लाखों रुपये का खर्च होता है, आतिशबाजी होती है, खाने पर लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन नांदेड़ जिले के कंधार तालुका में आने वाले बहादुरपुरा गांव के सिद्धेश्वर पेठकर परिवार ने शादी में अनोखा काम करतेहुए लोगों का बीमा करवाया है. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी आज मन की बात के 135वें एपिसोड में इस पर चर्चा की है.
Edited By Versha Singh

