‘मन की बात’ में PM मोदी का युवाओं पर फोकस, नशामुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण खास मुद्दे, 7 पॉइंट में पढ़ें अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में युवाओं को नशे से दूर रखने, देश के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने की अपील की और सामाजिक बदलाव में जनभागीदारी की अहमियत बताई.

PM MODI.jpg

‘मन की बात’ में PM मोदी का युवाओं पर फोकस, नशामुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण खास मुद्दे (फोटो- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही नई पहलों और सामाजिक बदलाव से जुड़े प्रयासों का जिक्र किया. उन्होंने खास तौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के अभियान, देश के इतिहास को नए तरीके से समझने और समाज में सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने वाली पहलों पर बात की.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को लेकर कहा कि यह अभियान तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को नशे की लत से बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज और परिवार की भी अहम भूमिका है. इस अभियान की शुरुआत 2 अगस्त को हुई थी और इसे 100 सप्ताह तक देशभर में जनभागीदारी के साथ चलाने की योजना है. इसके तहत खेल, वॉकथॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गतिविधियों के जरिए युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

PM मोदी ने किया एक नई वेबसाइट का जिक्र

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने इतिहास को आम लोगों तक पहुंचाने वाली एक नई वेबसाइट का भी उल्लेख किया. इस प्लेटफॉर्म के जरिए भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के शासकों और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी जानकारी को एक जगह पर देखा जा सकेगा। इसका उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को देश के विविध और समृद्ध इतिहास से जोड़ना है.

प्रधानमंत्री ने समाज में छोटे स्तर पर हो रहे बदलावों को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि कई बार किसी व्यक्ति की छोटी पहल या रुचि आगे चलकर बड़े बदलाव का आधार बन सकती है. इसी तरह उन्होंने स्वच्छता से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि साफ-सफाई केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे लोगों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनाना जरूरी है.

विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित महिलाओं और छोटे कारोबारियों की बात की. उन्होंने मिशन शक्तिसैट जैसी पहल का भी जिक्र किया, जिसे महिलाओं और बेटियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

3 सितंबर को होगी उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी- PM

‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘3 सितंबर को हम मशहूर अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी मनाएंगे. एक बहुमुखी कलाकार के तौर पर, उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया और लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना ली.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ