Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 जुलाई को एक बार फिर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश वासियों के बात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम का ये 103वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे देशवासियों से मन की बात करते हैं। इसका 22 भारतीय भाषा, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारण किया जाता है।
साल 2014 में शुरू किए गए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत साल 2014 में हुई है। एक रिसर्च के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के इस मासिक कार्यक्रम को 23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से सुनते हैं। जबकि इसके बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह पूरी तरह से एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के लिए मांगे सुझाव
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस रेडियो कार्यक्रम के लिए लोगों से विचार और सुझाव साझा करने की अपील की है। इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर फोन कर अपनी बात रिकॉर्ड करा सकते हैं। ये फोन लाइन 28 जुलाई, 2023 तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर SMS में प्राप्त लिंक के जरिए भी अपने सुझाव सीधे प्रधानमंत्री तक भेज सकते हैं।
‘मन की बात’ कार्यक्रम की 2014 में हुई थी शुरुआत
आपको बता दें साल 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने मासिक कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) की शुरुआत की थी। हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। मन की बात का पहला एपिसोड साल 2014 के अक्टूबर महीने में प्रसारित हुआ था और अब अगले रविवार को इसका 103वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है।
आम जनता से सीधे संवाद करते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी अपने इस कार्यक्रम विभिन्न मुद्दों पर बात करते हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर लोगों से भी बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आम जनता अपने विचार और सुझाव भी शेयर करती है। पीएम इनमें से कुछ को चुनकर अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं।
पीएम जन कल्याण से जुड़े मुद्दे पर करते हैं बात
मन की बात में प्रधानमंत्री जहां उनकी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ उन विषयों पर चर्चा करते हैं जो आम लोगों के जीवन और उनके कल्याण से जुड़ी होती है। में आम तौर पर दिखाई नहीं देते हैं।
मन की बात कार्यक्रम का मकसद सामाजिक और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ समस्याओं और उनके समाधान पर ध्यान केंद्रित होता है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम का यहां होता है प्रसारण
‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है। दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज एयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाता है। प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है। इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines