हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी का 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' शुरू, पढ़ें युवाओं से संवाद की अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने देश के करोड़ों युवाओं को नशा छोड़ने और जागरूक रहने का संदेश दिया.

विज्ञापन
देश को नशामुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम

देश को नशामुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत कर दी है. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देश भर के 1 करोड़ से अधिक युवा जुड़े हैं. देश की 28,000 से अधिक जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस बड़े अभियान में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे और ड्रग्स के खतरों को अच्छी तरह समझें. उन्होंने देशवासियों से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों का साथ

यह विशेष अभियान देश के 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसमें ब्रह्माकुमारीज़, इस्कॉन, चिन्मय मिशन और ऑरोविले जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि इस अभियान की शुरुआत काशी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी. काशी डिक्लेरेशन के जरिए ही इस अभियान का पूरा ढांचा तैयार किया गया था. अब वही कल्याणकारी विचार एक राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुका है. इसमें वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का भी समावेश है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह को अपशब्द कहने पर बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर जीरो FIR दर्ज, मैसूर ट्रांसफर हुआ केस

विज्ञापन

100 हफ्ते चलेगा जागरूकता अभियान

पीएम मोदी ने बताया कि यह नशामुक्ति अभियान आने वाले 100 हफ्तों तक लगातार जारी रहेगा. इस दौरान हर रविवार को कला, संस्कृति, खेल, अध्यात्म और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों के जरिए समाज के नए लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा. पीएम ने युवाओं को भावुक संदेश देते हुए कहा कि नशा एक मां के खूबसूरत सपनों को चूर-चूर कर देता है. यह एक बहन को उसके भाई से दूर कर देता है. इसलिए हर युवा को नशे की लत से दूर रहने की जरूरत है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola