PM मोदी का ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू, पढ़ें युवाओं से संवाद की अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने देश के करोड़ों युवाओं को नशा छोड़ने और जागरूक रहने का संदेश दिया.
देश को नशामुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम
---विज्ञापन---
देश को नशामुक्त बनाने के लिए पीएम मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत कर दी है. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देश भर के 1 करोड़ से अधिक युवा जुड़े हैं. देश की 28,000 से अधिक जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस बड़े अभियान में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे नशे और ड्रग्स के खतरों को अच्छी तरह समझें. उन्होंने देशवासियों से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का संकल्प लेने का आह्वान किया.
125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों का साथ
यह विशेष अभियान देश के 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसमें ब्रह्माकुमारीज़, इस्कॉन, चिन्मय मिशन और ऑरोविले जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि इस अभियान की शुरुआत काशी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी. काशी डिक्लेरेशन के जरिए ही इस अभियान का पूरा ढांचा तैयार किया गया था. अब वही कल्याणकारी विचार एक राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुका है. इसमें वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का भी समावेश है.
Speaking at the launch of 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan', a 100-week campaign against substance abuse. I urge every citizen, especially our youth, to join this movement. https://t.co/ucvrcAyK4C
पीएम मोदी ने बताया कि यह नशामुक्ति अभियान आने वाले 100 हफ्तों तक लगातार जारी रहेगा. इस दौरान हर रविवार को कला, संस्कृति, खेल, अध्यात्म और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों के जरिए समाज के नए लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा. पीएम ने युवाओं को भावुक संदेश देते हुए कहा कि नशा एक मां के खूबसूरत सपनों को चूर-चूर कर देता है. यह एक बहन को उसके भाई से दूर कर देता है. इसलिए हर युवा को नशे की लत से दूर रहने की जरूरत है.