PM Modi Speech: प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक हर अवसर को न सिर्फ गंवाया बल्कि हर मौके पर मुसीबत में पलट दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2014 तक का समय आजादी के बाद से सबसे अधिक घोटालों का दशक रहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीए के 10 साल में कश्मीर से कन्याकुमारी तक यहां तक कि भारत के हर कोने में आतंकी हमले होते रहते थे। सूचना आती थी कि जनता किसी अनजानी चीज को हाथ न लगाए। पूरे 10 साल तक कश्मीर से नॉर्थ ईस्ट तक हिंसा ही हिंसा होती थी।
और पढ़िए – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले-‘पीएम मोदी अडानी को बचा रहे’
पीएम ने कहा कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत की आवाज इतनी कमजोर थी कि दुनिया सुनने को तैयार नहीं थी। इनकी (कांग्रेस समेत विपक्षी दल) निराशा का कारण ये भी है कि आज जब देश के 140 करोड़ लोगों को सामर्थ्य खिल रहा है तो कुछ लोगों को देश की तरक्की पसंद नहीं आ रही है।
पीएम बोले- 150 से ज्यादा देशों को दवाई और वैक्सीन पहुंचाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के दौर में हमने 150 से ज्यादा देशों को संकट के समय दवाई और वैक्सीन पहुंचाई। यही कारण है कि आज कई देश वैश्विक मंचों पर खुले मन से, भारत का धन्यवाद देते हैं, भारत का गौरवगान करते हैं। पीएम ने कहा कि महामारी के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम का विशाल परिमाण एक स्थिर और निर्णायक सरकार का एक उदाहरण है। हमने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन विकसित की और नागरिकों को टीकों की मुफ्त खुराक प्रदान की।
और पढ़िए – राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की वतन वापसी होगी चुनौतियों से भरी, सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बहुत से देश अपने नागरिकों की आर्थिक मदद करना चाहते थे, लेकिन असमर्थ थे। यह भारत है यहां फ्रैक्शन ऑफ सेकंड में लाखों-करोड़ों रुपये देशवासियों के खातों में जमा कर रहा था। एक समय देश छोटी-छोटी तकनीक के लिए तरसता था। आज देश Technology के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी बोले- भारत में नई संभावनाएं हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में नई संभावनाएं हैं। कोरोनाकाल ने पूरी दुनिया की Supply Chain को हिलाकर रख दिया। आज भारत उस कमी को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई लगों को यह बात समझने में काफी देर हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज Manufacturing Hub के रूप में उभर रहा है। दुनिया भारत की इस समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है। निराशा में डूबे हुए कुछ लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि Mobile Manufacturing में आज भारत दूसरा बड़ा देश बन गया है। डोमेस्टिक एयर ट्रैफिक में आज हम विश्व में तीसरे नंबर पर हैं। एनर्जी Consumption में आज भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। Renewable Energy Capacity में चौथे नंबर पर पहुंचे हैं। Sports में कभी हमारी कोई पूछ नहीं थी, आज हर स्तर पर भारत के खिलाड़ी अपना सामर्थ्य दिखा रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
54 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines