हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत में 200 अरब डॉलर की दिग्गज कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश, PM मोदी ने नॉर्वे में बनाई खास रणनीति

PM Modi Norway Business:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट में नॉर्वे की शीर्ष कंपनियों के साथ बड़ी बैठक की है. इस संवाद में ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा, शिपिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भारत में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा हुई. बैठक में शामिल कंपनियों की कुल वैल्यू लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को दर्शाती है.

विज्ञापन

PM Modi Norway Business: भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और दुनिया के लिए सबसे पसंदीदा ‘इनोवेशन डेस्टिनेशन’ बनने की राह में आज एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘इंडिया-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट’ में नॉर्वे के बिजनेस और रिसर्च जगत के दिग्गज नेताओं से आमने-सामने व्यापक बातचीत की. इस हाई-प्रोफाइल बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत में निवेश को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए अवसरों को तलाशना था.

इस समिट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैठक में शामिल हुई नॉर्वे की प्रमुख कंपनियों का कुल अनुमानित मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर है. यह बैठक साफ तौर पर दिखाती है कि वैश्विक मंच पर भारत एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में तेजी से उभर रहा है.

इन प्रमुख क्षेत्रों पर हुआ महामंथन

पीएम मोदी और नॉर्वे के उद्योगपतियों के बीच हुई इस चर्चा में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई अहम क्षेत्रों को रेखांकित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से ऊर्जा और ऑफशोर विंड, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया, समुद्री व्यापार (शिपिंग) और उर्वरक, खाद्य सुरक्षा और फूड प्रोसेसिंग, कंज्यूमर गुड्स और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग, कोटिंग्स, रोबोटिक्स और अंडरवॉटर टेक्नोलॉजी पर मंथन किया गया. इसके साथ ही, दोनों देशों ने हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इनोवेशन और उच्च शिक्षा को भी आपसी सहयोग के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में चुना है.

विज्ञापन

दुनिया की दिग्गज कंपनियां रहीं शामिल

इस ऐतिहासिक बैठक में अपने-अपने क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए. इनमें ऊर्जा और तेल-गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Equinor, वैश्विक उर्वरक क्षेत्र की बड़ी नाम Yara International, नॉर्डिक क्षेत्र की प्रमुख कंज्यूमर गुड्स कंपनी Orkla, और समुद्री तकनीक व रोबोटिक्स क्षेत्र की Kongsberg Group शामिल थीं.

इनके अलावा समुद्री वर्गीकरण से जुड़ी DNV, मशहूर पेंट्स कंपनी Jotun, ऊर्जा इंजीनियरिंग की Aker Solutions, दुनिया की सबसे बड़ी एलपीजी शिपिंग कंपनी BW LPG और हेल्थकेयर ट्रेनिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Laerdal Medical के लीडर्स ने भी पीएम मोदी के साथ भारत में भविष्य की योजनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया. यह बैठक आने वाले समय में भारत के औद्योगिक और तकनीकी विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाली है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola