Veer Savarkar International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। लगभग 40,800 वर्गमीटर में बना नया टर्मिनल भवन सालाना लगभग 50 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जबकि पीएम मोदी करीब 90 मिनट बाद टर्मिनल भवन का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।
710 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है नया टर्मिनल
रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 710 करोड़ रुपये की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है। कहा जा रहा है कि नए टर्मिनल भवन के बनने से केंद्र शासित प्रदेश की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। टर्मिनल का वास्तुशिल्प डिज़ाइन समुद्र और द्वीपों को दर्शाती एक शंख के आकार की संरचना जैसा दिखता है।
नए टर्मिनल भवन में हैं ये सुविधाएं
नए टर्मिनल भवन में छत पर लगे रोशनदानों से 12 घंटे के लिए 100 फीसदी प्राकृतिक रोशनी मिलेगी। पीएमओ ने कहा कि विशाल नई एकीकृत टर्मिनल इमारत हवाई यातायात को बढ़ावा देगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने में मदद करेगी, इससे स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
10 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
43 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines