PM Modi Inaugurate Jammu Rail Division: पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को कई बड़ी सौगातें देंगे। पीएम वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए 12ः30 बजे कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज जम्मू रेल डिवीजन तेलंगाना के चरलापल्ली स्टेशन का उद्घाटन करेंगे इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। जम्मू रेल डिवीजन से इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी मदद मिलेगी।
जम्मू रेल डिवीजन के बनने से 742 किलोमीटर लंबे जम्मू,उधमपुर, पठानकोट, भोगपुर, बटाला-पठानकोट, सिरवाल, पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लाॅक को फायदा मिलेगा। इस रेल डिवीजन से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। इसके साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी जम्मू रेल डिवीजन के अलावा तेलंगाना के मेडकल-मलकाजगिरी जिले में चार्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस टर्मिनल को 413 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
तेलंगाना में न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन
तेलंगाना का चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन इको-फ्रेंडली सुविधाओं से लैस हैं। इससे हैदराबाद, सिकंदराबाद, काचीगुड़ा जैसे टर्मिनलों पर भीड़भाड़ कम होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेलवे मंडल भवन की आधारशिला भी रखेंगे। यह ओडिशा और आंध्रप्रदेश के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधरेगी। इससे इलाके में सामाजिक और आर्थिक विकास होगा।
ये भी पढ़ेंः Train Cancelled: 6 जनवरी को नहीं चलेंगी 25 से ज्यादा ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
नमो भारत काॅरिडोर का किया उद्घाटन
बता दें कि पीएम ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत काॅरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में 12200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ये भी पढ़ेंः छोटी-सी चूक से 5 जिंदगियां खत्म, खबर पढ़कर ठंड से बचने को इलेक्ट्रिक ब्लोअर चलाकर सोना भूल जाएंगे
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
45 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
1 hr agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
3 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
5 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
6 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
6 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines