PM Modi in US: प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका में राजकीय यात्रा का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी के सम्मान में आज रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफ नीना कर्टिस ने डिनर के मेन्यू की जानकारी दी है।
नीना कर्टिस के मुताबिक, राजकीय भोज में लेमन- योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक, मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वाटरमेलन, टैंगी एवेकाडो सॉस और स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम शामिल है। वहीं, फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने कहा कि पीएम मोदी शाकाहारी हैं, इसलिए खासतौर पर वेज फूड तैयार कराया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौके पर मोटे अनाज की खासियतों के बारे में बात की है। इसे देखते हुए जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को भी शामिल किया है। कहा जा रहा है कि व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया है। स्टेट डिनर के लिए सजावट का भी खास ख्याल रखा गया है और साउथ लॉन के पवेलियन को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है, जबकि डिनर की थीम भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर पर बेस्ड है।
स्टेट डिनर के बाद ग्रैमी अवार्ड विनर की होगी परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट डिनर के बाद ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल की परफॉर्मेंस होगी। उनके अलावा यूनिवर्सिटी ऑप पेन्सिल्वेनिया के Acapella ग्रुप पेन मसाला की भी परफॉर्मेंस होगी। बता दें कि अपने छठे दौरे पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी की ये यात्रा बेहद खास है। पीएम मोदी इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के न्योते पर राजकीय यात्रा पर हैं।
पीएम मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका ने राजकीय दौरे पर आमंत्रित किया है। पीएम मोदी से पहले 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका की स्टेट विजिट पर पहुंचे थे। बता दें कि 23 जून को प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के ज्वॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपनी यात्रा के आखिरी दिन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मिलेंगे।
पीएम मोदी अपने दौरे पर अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 2016 में अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
20 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
56 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
57 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines