PM Modi In Kerala: पीएम नरेंद्र मोदी का आज तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है। पीएम ने तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम में देश के पहले डिजिटल साइंस पार्क का भी इनॉगरेशन किया। वह कोच्चि जल मेट्रो का भी शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री थोड़ी देर में देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन करेंगे। पोर्ट सिटी कोच्चि में तैयार की गई यह वाटर मेट्रो सर्विस कोच्चि सिटी से आस-पास के 10 टापुओं को जोड़ेगी। इस प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली, जबकि कोच्चि को अपनी जल मेट्रो मिली। विभिन्न कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है। आप सभी देश-विदेश की परिस्थितियों से भी भली भांति परिचित रहते हैं।
और पढ़िए – ‘बीजेपी को जीरो बनाना है…’, नीतीश-तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता के लिए दिया सुझाव
पीएम मोदी ने कहा कि सड़क हो, रेल हो, ये अमीर-गरीब, जाति-मत-पंथ का भेद नहीं करते। सभी इसका उपयोग करते हैं। यही सही विकास है। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को सशक्त करता है और यही हम आज भारत में होते हुए देख रहे हैं।
पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है, राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो भारत का विकास और तेज होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम किया जा रहा है। इस साल के बजट में भी हमने 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक इंफ्रा पर खर्च करना तय किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमने रेलवे स्टेशन के विकास की शुरुआत की थी तो हमने सोचा था कि हम आधुनिक तरह के भवन बनाएं लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि आज आप जो भी डिजाइन करेंगे वह अगले 50 वर्षों के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। यह रेलवे और केरल के लिए पीएम मोदी का विजन है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विवनी वैष्णव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर मौजूद रहें।
पीएम नरेंद्र मोदी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर के साथ तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां वे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर लोगों का अभिवादन किया। वह आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
केरल में पीएम मोदी वंदे भारत और वॉटर मेट्रो समेत 3200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। केरल को पहली वंदेभारत मिलने से सांसद शशि थरूर खुश हैं। शशि थरूर ने पीएम मोदी और अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
और पढ़िए – Saurashtra Tamil Sangamam: पीएम मोदी बोले- भारत कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है
ये ट्रेन केरल के 11 जिलो तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, थ्रिसर, पालक्कड, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड से गुजरेगी। ये ट्रेन 14 रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री वॉटर मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines