हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम नरेंद्र आज जाएंगे हिमाचल प्रदेश, कुल्लू के दशहरा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाने का कार्यक्रम है। प्रधामंत्री मोदी आज एक दिन के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री यहां के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS के उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उनका यहां एक रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

अभी पढ़ें – Amit Shah Viral Video: ‘मस्जिद में कुछ चल रहा है क्या?’ कहते ही अमित शाह ने रोक दिया भाषण, जानें वजह

AIIMS के अलावा बिलासपुर के बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नालागढ़ में एक चिकित्सा उपकरण पार्क और पिंजौर से नालागढ़ तक चार लेन की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री कुल्लू के विश्व प्रसिद्ध दशहरा रथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। कुल्लू का यह दशहरा विजयादशमी के दिन शुरू होता है। दशहरे का कार्यक्रम दोपहर करीब 3.30 बजे शुरु होगा। अटल सदन के मंच से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा को देखेंगे। यहीं से देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे।

अभी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ये है बीजेपी का 12 सूत्री एजेंडा, जानें

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा राज्य में चुनावी गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को मंडी में युवा विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मंडी नहीं पहुंच पाए। हालांकि उन्‍होंने वर्चुअली रैली को संबोधन किया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें