ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। 26 और 27 मई को पीएम मोदी गुजरात में रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 26 मई को पीएम मोदी सुबह 10 बजे वडोदरा पहुंचेंगे। वडोदरा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद पीएम मोदी 11 बजे दाहोद पहुंचेंगे। दोपहर बाद पीएम मोदी भुज के लिए रवाना होंगे। दाहोद और भुज में पीएम जनसभा को संबोधित करके कई विकासकार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
26 मई को इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
गुजरात सरकार की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 26 मई को भुज में प्रधानमंत्री 53,414 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन बाद में वे दाहोद के खारोद में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें प्रमुख रेलवे पहल और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं। पीएम दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे।
अहमदाबाद में पीएम का रोड शो
26 मई की शाम पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है, जिसके बाद पीएम गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचेंगे और 27 मई के दिन पीएम मोदी गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम के मौजूद रहकर विविध विकासकार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
27 मई को मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में लेंगे भाग
इसके अगले दिन 27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जारी बयान में कहा गया कि 27 मई को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
भुज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
भुज से प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जिससे कच्छ, जामनगर, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अहमदाबाद, तापी और महिसागर को लाभ होगा। इन परियोजनाओं में कांडला पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा, बिजली पारेषण और सड़क एवं भवन विकास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग, सड़क एवं भवन विभाग, जल आपूर्ति विभाग, पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड, पावर ग्रिड और दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण की 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी जामनगर में 220/66 केवी बाबरजार सबस्टेशन, अमरेली, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में 66 केवी एचटीएलएस ट्रांसमिशन लाइन, मोरबी में जम्बूदिया विडी में 11 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना, कच्छ जिले के मंजल में 10 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना, कच्छ जिले के लकडिया में 35 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना और जामनगर जिले के बाबरजार में 210 मेगावाट की सौर पीवी परियोजना समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
दाहोद संयंत्र में 9 हजार एचपी के इंजनों का निर्माण
दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। इन इंजनों को ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा। दाहोद में निर्मित रेलवे प्रोडक्शन यूनिट से दस हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। दाहोद में निर्मित लोकोमोटिव इंजन 4600 टन माल ले जाने में सक्षम होगा। अगले 10 वर्षों में लगभग 1200 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी दाहोद में रेलवे विभाग, जल आपूर्ति विभाग, सड़क और भवन विभाग और शहरी विकास और शहरी आवास विभाग से जुड़ी 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में प्रधानमंत्री 21,405 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग शॉप, रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे आनंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर और राजकोट-हडमतिया रेलवे लाइनों के दोहरीकरण, 107 किलोमीटर साबरमती-बोटाड लाइन के विद्युतीकरण और कलोल-कडी-कटोसन लाइन के आमान परिवर्तन सहित 2,287 करोड़ रुपये के रेलवे कार्यों को समर्पित करेंगे।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
28 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines