नई दिल्ली: चुनाव के ऐलान से पहले सौगातों की एक और किस्त लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। दरअसल गुजरात में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा बीजेपी के पास सत्ता बनाए रखने की चुनौती है।
अभी पढ़ें – ‘मैं हमेशा एक निश्चित विचार के लिए खड़ा रहा हूं, इससे BJP-RSS परेशान’, राहुल गांधी का तंज
पीएम मोदी आज गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह गुजरात में 14 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जिसमें संयुक्त राष्ट्र मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में एक नया छात्रावास भवन और उपचार सुविधाएं और किडनी रोग संस्थान की 850-बेड की नई सुविधा और अहमदाबाद में IKDRC केंद्र शामिल है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी अपने गृह राज्य की यात्रा मेहसाणा के मोढेरा से शुरू करेंगे। जहां वह 3,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोढेरा को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव भी घोषित करेंगे। इसके बाद बहुचराजी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोढेरा में सोलर विलेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मोढेरा में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण भी करेंगे। मोढेरा में कुल देवी मोढेश्वरी माता के दर्शन के लिए जाएंगे। दूधसागर डेयरी के एक पाउडर प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद बहुचराजी मंदिर पहुंचकर 200 करोड़ रुपये के नवीन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री भरूच में एक पार्क का शिलान्यास करेंगे। आणंद पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जामनगर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav: भारत के PM बनते-बनते रह गए मुलायम, एक नहीं दो बार चूके, इन नेताओं को थी आपत्ती!
इसके बाद प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश जाएंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर मंगलवार को महाकाल मंदिर के ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का यहां एक आमसभा को भी संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
52 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines