हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'पीएम मोदी सरकार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ निशाने पर हैं', मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे संदेश

विज्ञापन

PM Modi Govt On Target: मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मंगलवार को एक मैसेज मिला, जिसमें धमकी दी गई कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी सरकार निशाने पर हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आरोपी ने एक और 26/11 आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा संदेश मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें कि एक हफ्ते पहले भी पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

यूपी हेल्पलाइन नंबर पर मिले थे धमकी भरे संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी-112 हेल्पलाइन नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

गोरखपुर निवासी ने खुद को अरुण कुमार बताते हुए रविवार (9 जुलाई) रात धमकी भरा फोन किया। पुलिस टीम हरकत में आई और फोन करने वाले संजय कुमार की लोकेशन गोरखपुर जिले के देवराड गांव में ढूंढी। बाद में पता चला कि कुमार ने नशे में होने पर हेल्पलाइन पर कॉल किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola