US Singer Supports PM Modi: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। मैरी मिलबेन ने अपने ट्विटर पोस्ट में ये बातें लिखी। मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में गुरुवार को संसद में प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद अमेरिकी सिंगर ने ये ट्वीट किया।
एक्स (पहले ट्विटर) पर मिलबेन ने विपक्ष पर भी कटाक्ष किया और कहा कि विपक्ष हमेशा विदेशों में भारत को नीचा दिखाता है। मैरी ने ट्वीट कर कहा कि भारत को अपने नेता (नरेंद्र मोदी) पर भरोसा है। भारत के मणिपुर की माताओं, बेटियों और महिलाओं को न्याय मिलेगा और पीएम मोदी हमेशा आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे।
मैरी बोलीं- विपक्ष बिना किसी तथ्य के चिल्लाएगा
मैरी ने अपने ट्वीट में कहा कि विपक्षी आवाजें बिना किसी तथ्य के जोर-जोर से आएगी, लेकिन सच्चाई हमेशा लोगों को उनकी आवाजों से आजाद कर देगी। आखिर में मैरी ने लिखा कि पीएम मोदी, आप पर मेरा भरोसा है। मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।
बता दें कि मैरी मिलबेन ने इस साल जून में पीएम मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन गाने के बाद पीएम मोदी के पैर भी छुए थे।
लोकसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में मणिपुर को जिगर का टुकड़ा बताया और ये आश्वासन दिया कि राज्य में जल्द शांति बहाल की जाएगी। बता दें कि विपक्ष के वॉकआउट के बाद सरकार ने अविश्वास मत जीत लिया।
3 मई को मणिपुर में हुई झड़पों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध हुआ और यह अक्षम्य है। केंद्र और राज्य सरकारें दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि मैं मणिपुर के लोगों से आग्रह करता हूं और मणिपुर की महिलाओं से कहना चाहता हूं कि देश उनके साथ खड़ा है। हम मिलकर इस चुनौती का समाधान ढूंढेंगे और एक बार फिर वहां शांति बहाल की जाएगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
11 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines