BJP Meeting New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा केंद्रीय कार्यालय विस्तार, नई दिल्ली में शुक्रवार को पार्टी की दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक’ का शुभारंभ किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया।
लोगों तक योजनाओं के पहुंचने पर बढ़ेगा वोट: PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी महामंत्री विनोद तावड़े ने मीटिंग में पहला विषय रखा कि लोकसभा चुनाव में 10% वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर काम करना है, जिस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यदि हमारी योजनाएं गरीब, युवा, किसान और महिलाओं तक सही तरीके से पहुंच जायेंगी तो इससे हमें वोट बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी। इसके लिए जिन राज्यों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकल रही हैं, उन पर फोकस किया जाये।
‘बूथ मैनेजमेंट पर करें फोकस’
पीएम मोदी ने कहा कि नये मतदाताओं को यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के अंतर समझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बूथ मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी के पक्ष में वोट बढ़ाने के लिए बूथ मैनेजमेंट पर फ़ोकस करना चाहिए।
‘संगठन शक्ति से ही जीत मिलती है’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी बूथ मैनेजमेंट को चुनौती के तौर पर लें। उन्होंने कहा कि संगठन शक्ति से ही जीत मिलती है। इसलिए पूरी तैयारियों के साथ जनता के बीच में जायें।
‘चार जातियों को ध्यान में रख कर करें काम’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि चार जातियों को ध्यान में रख कर काम करना चाहिए। ये चार जातियां हैं- युवा, गरीब, महिला और किसान। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब मिशन मोड में काम करना होगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: ईडी ने तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, अब इस दिन पेश होने को कहा
‘सोशल मीडिया पर आक्रामक होकर रखें अपनी बात’
बैठक के दौरान पदाधिकारियों को कहा गया कि वे सोशल मीडिया पर आक्रमक होकर अपनी बात रखें और सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार की ग़रीब कल्याण योजनाओं से संबंधित डाटा ज़्यादा शेयर करें। विपक्षी दलों के निगेटिव प्रचार को तथ्यों के जरिए पॉजिटिव जवाब दें।
दूसरा विषय राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने रखा। इस विषय के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अलग-अलग चलाई जा रही योजनाओं का फीड बैक राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के द्वारा रखा गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा कर रहे हैं। इस बैठक में राज्य प्रमुख, महासचिव, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। माना जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे Republic Day 2024 समारोह के चीफ गेस्ट, PM मोदी ने खुद भेजा निमंत्रण पत्र
बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें से भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्रचंड जीत हासिल की। इन राज्यों में से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी।
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines