PM Modi will attend G7 Summit in Italy: इटली में जी7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। दुनिया भर की निगाहें इटली के खूबसूरत शहर अपुलिया पर टिकी हैं। कई बड़े देशों के नुमाइंदे इटली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली में कदम रखेंगे। पीएम मोदी का ये दौरा कई लिहाजों से मायने रखता है। शपथ ग्रहण के बाद ये पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा है। तो आइए आज हम आपको इटली की आबादी से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इटली में ईसाई धर्म के बाद मुस्लिम धर्म की आबादी सबसे अधिक है।
इटली की आबादी
इटली के बारे में बात करें तो इसे यूरोप का दरवाजा कहा जाता है। इटली अपनी खूबसूरत लोकेशन्स के लिए मशहूर है। बता दें कि इटली में डेढ़ लाख से आस-पास हिन्दू आबादी है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इटली में मुस्लिमों की आबादी हिन्दुओं से कहीं अधिक है। वैसे तो यहां पर 80 फीसदी लोग ईसाई धर्म को फॉलो करते हैं। मगर इटली में 3.7 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं। वहीं हिन्दुओं की आबादी महज 0.3 फीसदी ही है।
7 देशों के नेता पहुंचे
जी7 देशों में शामिल कनाडा, अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के टॉप लीडर्स इटली में मौजूद हैं। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सभी देशों के नुमाइंदों का भव्य स्वागत किया है। जी7 के इन सातों देशों के अलावा यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी इटली पहुंच गई हैं।
पीएम मोदी का है इंतजार
वैसे तो भारत जी7 का हिस्सा नहीं है। मगर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए खास निमंत्रण भेजा है। इटली के अपुलिया में तीन दिवसीय जी7 शिखर सम्मेलन 13 जून से 15 जून तक चलेगा। वहीं पीएम मोदी 14 जून को इस सम्मेलन में शामिल होंगे। खबरों की मानें तो पीएम मोदी सभी देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
8 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
9 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
11 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines