G7 Summit 2025: कनाडा में 15 से 17 जून तक जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक आयोजित होनी है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कॉर्नी ने पीएम मोदी को न्योता भेजा है। मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोन कर समिट में आने का न्योता दिया तो वहीं पीएम ने कॉर्नी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चुनावी जीत पर बधाई दी। इस समिट में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, कनाडा और जापान शामिल हैं। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है। फिर भी उसे न्योता दिया गया है ऐसे में आइये जानते हैं जी-7 क्यों बनाया गया?
भारत पिछले 6 सालों से जी-7 में लगातार शिरकत करता आया है। आमतौर पर मेजबानी करने वाला देश ही भारत को आमंत्रित करता है। जी-7 देशों को ग्रुप ऑफ सेवन भी कहते हैं। यह दुनिया के 7 बड़े विकसित देशों का गठजोड़ है। बारी-बारी से हर साल एक देश इसकी अध्यक्षता करता है, इस बार बारी कनाडा की है। पहले इस ग्रुप में रूस भी शामिल था लेकिन रूस ने 2014 में जब क्रीमिया पर हमला किया तो उसके बाद रूस को ग्रुप से निकाल दिया गया।
दुनिया की जीडीपी में 28.4 प्रतिशत हिस्सेदारी
जी-7 ग्रुप की शुरुआत 1975 में हुई। इसकी वजह तेल उत्पादक देशों द्वारा की जा रही मनमानियों से उत्पन्न होने वाली आर्थिक चुनौतियों से निपटना था। इस ग्रुप का न तो कोई हेडक्वार्टर है और ना ही कोई कानूनी अस्तित्व। भारत इसका सदस्य इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जब यह ग्रुप अस्तित्व में आया उस समय भारत गरीब देशों में था। वहीं जी-7 अपने ग्रुप का विस्तार नहीं करता, ऐसे में अभी तक कोई नया सदस्य उसमें शामिल नहीं हुआ है।
जी-7 देशों का दुनिया की जीडीपी में 28.4 हिस्सा है। जी-7 देश सालभर बैठकें करते हैं। इनमें कई समझौते होते हैं। दुनिया की बड़ी घटनाओं पर इनकी ओर से बयान भी जारी किए जाते हैं। भारत के अलावा इस जी-7 की बैठक में ब्राजील, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, यूक्रेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल होंगे।
5 बार हिस्सा ले चुके हैं मनमोहन सिंह
बता दें कि जी-7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री पहले भी हिस्सा लेते रहे हैं। 2004 से 2014 के बीच पीएम मनमोहन सिंह करीब 5 बार समिट में शामिल हुए। 2019 में पहली बार पीएम मोदी को इस समिट का न्योता मिला। वे फ्रंास पहुंचे। इसके बाद वे जर्मनी, जापान, इटली में आयोजित हुई बैठक में शामिल हुए।
क्या सीजफायर पर ट्रंप से बात करेंगे पीएम?
ऐसे में अब देखना यह होगा कि सीजफायर के बाद ट्रंप और पीएम मोदी की यह पहली मीटिंग है। सीजफायर को लेकर ट्रंप लगातार बयानबाजी कर रहे हैं हालांकि पीएम उनसे इस बात का जिक्र करे ऐसा मुश्किल ही लगता है। जबकि अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ वे मीटिंग कर सकते हैं इसमें जापान, जर्मनी, इटली, फ्रांस और ब्रिटेन प्रमुख है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
51 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
4 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
6 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
8 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
17 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines