हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फ्रांस और यूएई के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पेरिस में बैस्टिल डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि, जानें पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन

PM Modi France-UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 से 15 जुलाई तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 13 और 14 जुलाई को पेरिस में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी भाग लेगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों से औपचारिक बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। फ्रांस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे।

फ्रांस की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से भी मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ-साथ फ्रांस की सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे फ्रांस में भारतीय प्रवासियों, भारतीय और फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ और प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों के साथ अलग से बातचीत करेंगे।

बता दें कि इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।

यूएई के राष्ट्रपति और आबू धाबी के शासक से मिलेंगे मोदी

प्रधानमंत्री 15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे। भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें