PM Modi inaugration Namo Bharat Train: नए साल के आगाज के साथ राजधानी दिल्ली को खास सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर का RRTS कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। आज पहली बार इस रूट पर नमो भारत ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी है। इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली और मेरठ की दूरी महज 40 मिनट हो गई है।
नमो भारत ट्रेन में बैठे पीएम मोदी
बता दें कि 55 किलोमीटर का RRTS कॉरिडोर 11 स्टेशनों से होकर गुजरेगा। पीएम मोदी आज यानी रविवार की सुबह 11 बजे साहिबाबाद से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर न्यू अशोक नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने UPI की मदद से एक QR टिकट बुक किया और ट्रेन में सवार कई बच्चों से बातचीत भी की। आम पैसेंजर्स के लिए यह ट्रेन आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- 200 लड़कियों की अश्लील फोटो-वीडियो… 700 महिलाओं को ठगने वाले के फोन में क्या-क्या?
टिकट की कीमतें
खबरों की मानें तो न्यू अशोक नगर से मेरठ की तरफ जाने वाली नमो भारत ट्रेन हर 15 मिनट में उपलब्ध रहेगी। इस ट्रेन में स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपए और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित न्यू अशोक नगर स्टेशन भी RRTS कॉरिडोर से कनेक्टेड है।
साहिबाबाद से मेरठ साउथ
इससे पहले RRTS कॉरिडोर गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक चालू था। ऐसे में नमो भारत ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को रेड लाइन मेट्रो के आखिरी स्टेशन शहीद स्थल तक जाना पड़ता था, जहां से RRTS कॉरिडोर शुरू होता था। साहिबाबाद से मेरठ साउथ की दूरी 25-30 मिनट थी। वहीं मेरठ में भी यह कॉरिडोर अंडर कंस्ट्रक्शन है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक RRTS कॉरिडोर पर काम चल रहा है।
कब पूरा होगा RRTS कॉरिडोर?
पीएम मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। आंकड़ों की मानें तो RRTS कॉरिडोर से करोड़ों लोगों को फायदा होगा। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम का काम अभी चल रहा है। इसी साल जून तक RRTS कॉरिडोर का काम पूरा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- अब 40 मिनट में तय होगी दिल्ली से मेरठ की दूरी; आज से शुरू होगी यह रैपिड ट्रेन
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines