9 Vande Bharat Express Trains in 11 states: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों से 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। पीएमओ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों से राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लोगों को फायदा होगा।
रेलमंत्री ने कही ये बात
इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व बदलाव किया है। आज हमारे रेलवे स्टेशन साफ हैं। यात्रियों को नई सुविधाएं दी जा रही हैं। देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ महीनों पहले अमृत भारत स्टेशन की 508 स्टेशन का भूमिपूजन किया था।
आज के नए जोश और उमंग को दिखाती है नई वंदे भारत
नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व मौका है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है।
वंदे भारत का दिखा नया अवतार
पीएमओ के बयान के अनुसार कहा गया है कि इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से देश में रेल सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। बताया गया है कि ये ट्रेनें कवच तकनीक समेत विश्व स्तरीय सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होंगी। केरल में नई वंदे भारत एक्सप्रेस को पूजा अर्चना के बाद रवाना किया गया। इस दौरान वंदे भारत अपने नए अवतार में दिखी।
ये हैं नौ वंदे भारत ट्रेनें
- उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
- हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
- विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के माध्यम से) वंदे भारत एक्सप्रेस
- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरीवंदे भारत एक्सप्रेस
- रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
1 hr agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
1 hr agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
5 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
6 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
6 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
7 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
7 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
7 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines