नए अवतार में दिखी Vande Bharat Express; केरल में पूजा-पाठ के बाद हुई रवाना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

9 Vande Bharat Express Trains in 11 states: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों से 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा। पीएमओ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों से राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लोगों को फायदा होगा।
इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व बदलाव किया है। आज हमारे रेलवे स्टेशन साफ हैं। यात्रियों को नई सुविधाएं दी जा रही हैं। देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर भविष्य की जरूरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ महीनों पहले अमृत भारत स्टेशन की 508 स्टेशन का भूमिपूजन किया था।
#WATCH | On PM Modi to flag off 9 Vande Bharat trains today, Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, "Under PM Modi's vision the railway sector has transformed in the past nine years… Several new facilities are being installed…" pic.twitter.com/e8drrJQq5U
— ANI (@ANI) September 24, 2023
नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व मौका है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है।
पीएमओ के बयान के अनुसार कहा गया है कि इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से देश में रेल सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। बताया गया है कि ये ट्रेनें कवच तकनीक समेत विश्व स्तरीय सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होंगी। केरल में नई वंदे भारत एक्सप्रेस को पूजा अर्चना के बाद रवाना किया गया। इस दौरान वंदे भारत अपने नए अवतार में दिखी।
PM Shri @narendramodi flags off nine Vande Bharat Express trains. https://t.co/QsiDhC9YzB
— BJP (@BJP4India) September 24, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: