PM Modi Expresses Grief Morocco Earthquake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मोरक्को में आए भूकंप से जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया है। पीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खो दिया है। कहा है कि भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को के साथ खड़ा है। हर संभव सहायता को तैयार है।
सबसे ज्यादा मौतें पहाड़ी इलाकों में
बता दें कि शुक्रवार देर रात मोरक्को के हाई एटलस पहाड़ों पर एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई। कई इमारतें नष्ट हो गई हैं और प्रमुख शहरों में रहने वाले लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा। देश के आंतरिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह संख्या प्रारंभिक मौत का आंकड़ा है। 153 लोग घायल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ज्यादातर मौतें पहाड़ी इलाकों में हुईं, जहां राहत पहुंचना मुश्किल था।
कई ऐतिहासिक इमारतें भी ढह गईं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के केंद्र के पास बड़े शहर माराकेच के निवासियों ने कहा कि पुराने शहर में कई इमारतें ढह गई हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं। यहां स्थानीय मीडिया में गिरी हुई मस्जिद की मीनार और क्षतिग्रस्त कारों पर पड़े मलबे की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines