रामलला का सूर्य तिलक देख PM मोदी भावुक; प्लेन में बैठकर किए लाइव दर्शन

PM Modi Watch Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी पर राम मंदिर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक देखकर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। चुनावी रैली करने के बाद प्लेन में बैठते ही उन्होंने सूर्य तिलक के लाइव दर्शन किए और उसके बाद अपनी भावनाएं लिखकर व्यक्त कीं।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

PM Modi Emotional to See Ram Lalla Surya Tilak: आज रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि असम के नलबाड़ी में चुनावी रैली के बाद, प्लेन में बैठा तो टैब पर मैंने रामलला का लाइव सूर्य तिलक देखा। करोड़ों भारतीयों की तरह मेरे लिए भी ये बेहद भावुक पल रहे। अयोध्या में भव्य रामनवमी उत्सव ऐतिहासिक पल हैं। यह सूर्य तिलक हमारे जीवन में ऊर्जा लाए और हमारे राष्ट्र को गौरव की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे। भगवान राम से बस यही कामना करता हूं।

500 साल बाद हुआ रामलला का सूर्य तिलक

बता दें कि आज रामनवमी का त्योहार है। इस मौके पर 500 साल बाद भगवान रामलला का सूर्य तिलक हुआ। राम मंदिर अयोध्या के गर्भगृह में विराजमान रामलला के ललाट पर पड़ी तो विहंगम नजारा देखने को मिला। पूरा राम मंदिर राम जयकारों से गूंजने लगा। ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के माथे पर पड़ीं। उनकी भव्य आरती की गई। मंगल गीत गाए गए।

राम मंदिर अयोध्या से रामनवमी उत्सव का लाइव प्रसार भी हुआ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए थे। रामनवमी समारोह रामभक्तों को दिखाने के लिए पूरी अयोध्या नगरी में 100 LED स्क्रीन लगी थीं। यूट्यूब और ट्रस्ट के X अकाउंट पर भी समारोह का लाइव प्रसारण हुआ। इसके अलावा दूरदर्शन चैनल की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

PM मोदी ने ट्वीट करके दी उत्सव की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को रामनवमी के त्योहारी की बधाई भी दी। उन्होंने ट्वीट लिखा कि मेरे देशवासियों को, मेरे परिवार को भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव की बहुत-बहुत बधाई। रामनवमी के त्योहार की शुभकामनाएं। आज रामनवमी के अवार पर मेरा मन भावविभोर हो उठा है। मैं भगवान राम की कृपा पाकर कृतार्थ हो गया हूं।

उनकी कृपा से मुझे राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने का मौका मिला। अयोध्या नगरी में बिताए न पलों की स्मृतियां आज भी मेरे साथ हैं। जब रामलला विराजमान हुए, तब भी मन भावुक हुआ। 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर अयोध्या नगरी को मिला, यह रामभक्तों के बलिदान, त्याग और कठिन तपस्या का फल है। प्रभु श्रीराम को मेरा कोटि-कोटि नमन और वंदन!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ