PM Modi Egypt Visit: भारत और मिस्र के बीच इन खास समझौतों पर हुए हस्ताक्षर; यात्रा पूरी होने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

PM Modi Egypt Visit, India and Egypt, PM Modi, Egyptian President Abdel Fattah El-Sisi

PM Modi Egypt Visit: अमेरिका की यात्रा के बाद पीएम मोदी मिस्र पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के बीच संबंधों को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर विशेष बातचीत की।

विज्ञापन

विदेश सचिव विनय क्वात्रा के अनुसार, चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें भारत और मिस्र के बीच रणनीतिक साझेदारी पर सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समझौता शामिल है। क्वात्रा ने बताया कि दोनों नेताओं ने वन-टू-वन बातचीत की, जिसके दौरान साल की शुरुआत में राष्ट्रपति सिसी की भारत यात्रा के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की। क्षेत्र और दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्या हो रहा है, इसका भी जायजा लिया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- यात्रा ऐतिहासिक रही

रणनीतिक साझेदारी पर समझौते के अलावा, भारत और मिस्र ने कृषि, स्मारकों व पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रतिस्पर्धा कानून और संबद्ध क्षेत्रों पर भी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी बीच मिस्र यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मिस्र की मेरी यात्रा ऐतिहासिक थी। इससे भारत-मिस्र संबंधों में नई ताकत आएगी और दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने मिस्र के समकक्ष मुस्तफा मैडबौली के साथ पिरामिडों की अपनी यात्रा की झलकियां भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, “हमने अपने राष्ट्रों के सांस्कृतिक इतिहास और आने वाले समय में इन संबंधों को कैसे गहरा किया जाए, इस पर गहन चर्चा की।

ऑर्डर ऑफ द नाइल पर दिया धन्यवाद

इसके अलावा, उन्होंने मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित होने पर भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं इस सम्मान के लिए मिस्र की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह भारत और हमारे देश के लोगों के प्रति उनकी गर्मजोशी और स्नेह को दर्शाता है।”

विज्ञापन

इससे पहले पीएम मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मिस्र में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई थी। पीएम मोदी ने कहा, “भारत के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि, जिनके साहस को कभी नहीं भुलाया जाएगा।”

इन मुद्दों पर हुए खास समझौते

विनय क्वात्रा के अनुसार, भारत और मिस्र के बीच हस्ताक्षरित एमओयू और समझौतों में राजनीतिक, सुरक्षा सहयोग, रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, वैज्ञानिक व शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने और संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति सिसी के निमंत्रण पर पीएम मोदी मिस्र के दौरे पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ