हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, 139 हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Awards 2025 Winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। बता दें कि 139 लोगों को उनके असाधारण योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Padma Awards 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। बता दें कि कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने एक पोस्ट पर लिखा कि सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।

 

यह भी पढ़ें –कौन हैं डॉ. भीम सिंह भवेश? क्यों मिल रहा पद्मश्री सम्मान? जानें डिटेल

विज्ञापन

किन लोगों को मिला सम्मान

जारी की गई लिस्ट में 23 महिला पुरस्कार विजेता और 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। जहां फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों में शारदा सिन्हा, पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं पूर्व सुजुकी प्रमुख ओसामु सुजुकी और प्रसिद्ध लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पद्म पुरस्कार-2025 में सम्मानित उत्तर प्रदेश की हस्तियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

 

 

यह भी पढ़ें – शारदा सिन्हा-ओसामु सुजुकी को पद्म विभूषण तो पंकज उधास-सुशील मोदी को पद्म भूषण पुरस्कार, देखें पूरी List

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola