हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Modi's Guarantee: पीएम मोदी अपनी 'तीसरी पारी' को लेकर कॉन्फिडेंट, देश को दी बड़ी 'गारंटी'

विज्ञापन
PM Narendra Modi

Modi’s Guarantee: 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरा विपक्ष INDIA जहां बीजेपी को हराने के लिए एकजुट है, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी अपनी तासरी पारी के लिए फुल कॉन्फिडेंट हैं। बुधवार की दिल्ली में पुनर्निर्मित प्रगति मैदान के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, मेरे तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमारे पहले कार्यकाल में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10वें स्थान पर था। मेरे दूसरे कार्यकाल में यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के तीसरे स्थान पर होगा।

विपक्ष पर पीएम मोदी ने किया तीखा तंज

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम अपने उद्घाटन के मौके पर राजनीतिक मंच बन गया।पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं की, अदालतों के चक्कर काटे थे। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं। अखबार, ब्रेकिंग न्यूज में न जाने क्या-क्या चल रहा था। कर्तव्य पथ बनने के बाद वे लोग भी दबी ज़ुबान में कहने लगे कि अच्छा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मंडपम जैसे केंद्र देश की छवि को बढ़ाते हैं, लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने इसे रोकने का प्रयास किया है।

 

और पढ़िए –  संसद में ‘अविश्वास’…मणिपुर किस पर करे विश्वास?

 

अविश्वास प्रस्ताव से बेफिक्र दिखे मोदी

मणिपुर में हिंसा को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट है। संसद के मॉनसून सत्र का 5वां दिन भी बुधवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिसे मंजूर भी कर लिया गया है। विपक्ष को पता है कि उनका अविश्वास प्रस्ताव कहीं नहीं टिकेगा, क्योंकि एनडीए बहुमत में है। विपक्ष पीएम मोदी को सदन में बुलाना चाहता है। बहरहाल पीएम मोदी इस सबसे बेफिक्र हैं। बीजेपी का कहना है कि वे मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष सहयोग नहीं कर रहा है। पीएम अंतिम सत्र को संबोधित करेंगे।

क्या फिर टूटेगा सीटों की जीत का रिकॉर्ड?

2014 में पीएम मोदी को बीजेपी ने बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था। उस वक्त चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीटें मिली थीं। 2019 के चुनाव में एनडीए ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत को हासिल किया। 2019 के चुनाव में एनडीए को 353 सीटें हासिल हुई थीं। पीएम मोदी इस बार भी पूर्ण आशान्वित हैं कि 2024 के चुनाव में एनडीए बहुमत हासिल करेगा और वे पीएम बनेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाकर भारत मंडपम का किया उद्घाटन, बोले- दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें