PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ताशकंद दौरे पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओली दरजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया है. ताशकंद यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया. पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक सम्मान को भारत और उज्बेकिस्तान की अटूट दोस्ती तथा 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया.

PM Modi's visit to Uzbekistan, Order of 'Oliy Darajali Do'stlik', PM Modi Uzbekistan highest award, PM Modi Tashkent visit, India Uzbekistan relations

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओली दरजाली दोस्तलिक' से नवाजा। तस्वीर: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है. उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच के अटूट रिश्ते और देशवासियों को समर्पित किया. पीएम मोदी ने ‘दोस्तलिक’ शब्द का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय नागरिक ‘दोस्त’ शब्द से भली-भांति परिचित हैं और यह शब्द दोनों देशों के संबंधों की मूल भावना को पूरी तरह से दर्शाता है. उन्होंने इस सम्मान के लिए उज्बेकिस्तान की जनता, सरकार और अपने मित्र राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव का आभार जताया.

विज्ञापन

भारत की तरक्की की सराहना

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत उच्च आर्थिक विकास दर बनाए रखते हुए डिजिटलीकरण, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में शानदार काम कर रहा है. वैश्विक मंच पर नई दिल्ली का प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है.

विज्ञापन

द्विपक्षीय बातचीत और ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’

सम्मान समारोह के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के शीर्ष नेताओं के बीच उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता भी हुई. इसमें दोनों देशों के रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर ले जाने का फैसला किया गया. द्विपक्षीय बैठक में कई अहम रणनीतिक और विकास समझौतों पर मुहर लगी. इस दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती देते हुए यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति पर सहमति जताई. संबंधों को जमीनी स्तर पर विस्तार देने के लिए तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट साझेदारियों को औपचारिक रूप दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की गिफ्ट सिटी और न्यू ताशकेंट जैसी आधुनिक परियोजनाओं के संदर्भ में उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को भारत यात्रा का न्योता दिया.

आपसी सहयोग को संस्थागत गति देने के उद्देश्य से विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद गठित करने तथा संयुक्त आयोग को मंत्री स्तर पर अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्ष जल्द ही एक संयुक्त बिजनेस समिट का आयोजन करेंगे. दोनों नेताओं के बीच रात्रिभोज के दौरान हुई व्यापक और सार्थक चर्चा के बाद इन सभी दूरगामी समझौतों को अंतिम रूप प्रदान किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ