पीएम मोदी को फिजी का सबसे बड़ा सम्मान, कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से हुए सम्मानित

PM Modi, Fiji Highest Civilian Honour, Companion of the Order of Fiji

Fiji Highest Civilian Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के पीएम सित्वनी राबुका की ओर से फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। बता दें कि आज तक गिने-चुने गैर-फिजी लोगों को ही यह सम्मान मिला है। इसके अलावा पीएम मोदी को रिपब्लिक ऑफ़ पलाऊ ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है, सदियों पुराने भारत-फिजी संबंधों का है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों और फिजी-भारतीय समुदाय की पीढ़ियों को सम्मान समर्पित किया, जिन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष और स्थायी बंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) शिखर सम्मेलन के मौके पर फिजी के प्रधानमंत्री राबुका से भी मुलाकात की थी।

और पढ़िए – India Corona Update : देश में लगातार कम हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 500 कम नए केस, 7 की मौत

प्रधानमंत्री ने कहा, “फिजी के पीएम @slrabuka से मिलकर खुशी हुई। हमने विभिन्न विषयों पर शानदार बातचीत की। भारत और फिजी के बीच संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हम आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं।”

पापुआ न्यू गिनी ने भी देश के सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित

बता दें कि पापुआ न्यू गिनी ने भी पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रशांत द्वीप देशों की एकता और ग्लोबल साउथ की अगुवाई करने के लिए पीएम मोदी को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ से सम्मानित किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ