वैष्णो देवी भूस्खलन पर PM मोदी ने जताया शोक, आपदा में 33 लोगों ने गंवाई है जान

Vaishno Devi Landslide: कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन और आपदा में हुई लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी और आपदा में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

PM Modi | Vaishno Devi Landslide | Natural Disaster

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों से संवेदना जताई है।

विज्ञापन

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवा मार्ग पर हुए भूस्खलन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके प्राकृतिक आपदा में 30 से ज्यादा लोगों की मौत होने पर संवेदना जताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने की खबर सुनकर दुख हुआ।

आपदा में हुई जनहानि भी दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों जाएं। स्थानीय प्रशासन आपदा प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। सभी घायलों और यात्रियों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

Advertisment

कब और कहां हुआ था भूस्खलन?

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिन से मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जहां ब्यास, तवी और झेलम नदियां उफान पर बह रही हैं। वहीं फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं। बीते दिन जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के पुराने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। अर्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास 12 किलोमीटर लंबे रास्ते के मध्य हिस्से में भूस्खलन होने से मंदिर तक जाने वाली 271 सीढ़ियां बह गई थीं।

अगले आदेश तक स्थगित रहेगी यात्रा

भूस्खलन दोपहर करीब 3 बजे हुआ था और आपदा में 27 अगस्त की दोपहर तक 33 लोगों की मौत होने की खबर है। आपदा में 25 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। खराब मौसम को देखते हुए मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया है। हिमकोटि मार्ग पर यात्रा पहले से ही बंद थी। अब यात्रा को पुराने मार्ग पर भी रोक दिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं को इलाके को खाली करने, सुरक्षित जगहों पर या अपने घर लौट जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

सेना, CRPF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से आपदा का जायजा लिया। वहीं आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की सिक्योरिटी टीम, भारतीय सेना, CRPF और NDRF की टीमें जुटीं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर नजदीकी CHC और नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई गई थी। अब घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ