Foreign Travel Tax Real Truth: सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि सरकार अब विदेश यात्रा करने वालों पर अतिरिक्त टैक्स या सरचार्ज लगाने की तैयारी कर रही है. इन खबरों ने उन लोगों की चिंता बढ़ा दी थी जो बिजनेस, पढ़ाई या घूमने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे थे. अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और स्थिति साफ कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया कि विदेश यात्रा पर किसी भी तरह का नया टैक्स या सेस लगाने की कोई योजना नहीं है.
सोशल मीडिया पर उड़ी थी अफवाह
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार आर्थिक बोझ कम करने के लिए विदेश यात्राओं पर टैक्स या सेस लगाने की तैयारी कर रही है. कुछ रिपोर्टों में तो यहां तक कह दिया गया था कि इस पर सरकार के उच्च स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया जवाब
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा, “यह पूरी तरह से गलत है. इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता.” पीएम ने आगे जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ यानी जीवन जीने की सुगमता और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
आम लोगों को बड़ी राहत
इस स्पष्टीकरण के बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली है जो छुट्टियों में विदेश जाने की योजना बना रहे थे या जिनके बच्चे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने और अनावश्यक खर्चों को कम करने की अपील की थी, जिसे कुछ लोगों ने गलत संदर्भ में जोड़कर टैक्स की अफवाह फैला दी थी. अब प्रधानमंत्री की इस सफाई के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है.
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
1 hr agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
6 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
7 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines