'चंडीगढ़ में मिलता है पुराने लोगों से मिलने का मौका', जानें PM मोदी के संबोधन की खास बातें

PM Modi Chandigarh Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ दौरे पर PGI में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की सराहना की. पीएम ने रोमिंग वॉरियर’ इंद्रजीत सिद्धू के स्वच्छता प्रयासों को सराहा और कहा कि भारत आज ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन चुका है. जानें, पीएम मोदी के चंडीगढ़ में संबोधन की खास बातें

PM Narendra Modi, PGI Chandigarh, Inderjit Sidhu, Medical Tourism India, Health Infrastructure

PM Modi Chandigarh Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ के विकास को पूरे उत्तर भारत के लिए अहम बताते हुए कहा कि इससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलता है. PGI चंडीगढ़ में अत्याधुनिक उपकरणों और नई सुविधाओं के विकास पर खुशी जताते हुए पीएम ने कहा कि इससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4700 करोड़ से अधिक कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “जब भी मैं चंडीगढ़ आता हूं, तो अस्पताल में दूसरे राज्यों से इलाज कराने आए कई पुराने लोगों से मिलने का मौका मिलता है. 2015 में जब मैं PGI के दीक्षांत समारोह में आया था, तब से लेकर आज तक संस्थान की क्षमताओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है.”

विज्ञापन

‘रोमिंग वॉरियर’ इंद्रजीत सिद्धू की सराहना

स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ की सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत सिद्धू के प्रयासों की विशेष रूप से तारीफ की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने वाली इंद्रजीत सिद्धू की पहचान आज ‘रोमिंग वॉरियर’ के रूप में बनी है. समाज में उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम ने चंडीगढ़ में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम में बेहद मददगार बताया.

विज्ञापन

मेडिकल टूरिज्म का हब बन रहा भारत

प्रधानमंत्री ने बीते 12 वर्षों में देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में भारत मदद मांगने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को मदद भेजने वाला देश बना. आज दुनिया भर से लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भारत आ रहे हैं और देश एक प्रमुख ‘मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रहा है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि अब देश के नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में नहीं जिएंगे. बीते 12 सालों की ईमानदार कोशिशों का ही नतीजा है कि आज देश में 15 नए एम्स (AIIMS) को मंजूरी दी गई है और वे देश के अलग-अलग हिस्सों में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ