---विज्ञापन---

देश angle-right

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, इन बातों ने जीत लिया दिल, देखें Video

PM Modi Raksha Bandhan With Children: देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और उनसे बातचीत की। इस दौरान […]

---विज्ञापन---

PM Modi Raksha Bandhan With Children: देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और उनसे बातचीत की। इस दौरान बच्चे भी खुशी से लबरेज नजर आए।

एक बच्ची ने कहा- मैं तो मोदीजी को सिर्फ टीवी पर देखती थी आज मैंने उन्हें रियल लाइफ में देख लिया। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मोदीजी से मिलकर मजा आ गया।

---विज्ञापन---

वहीं एक दूसरी बच्ची ने कहा- मुझे शुरुआत में लग रहा था कि बहुत ज्यादा फॉर्मल होना पड़ेगा, लेकिन उनसे मिलने के बाद पता चला कि वे हर बच्चे से कितना प्यार से बात करते हैं। मेरा कोई भाई नहीं है। आज मैंने आखिरकार किसी को राखी बांध ली। ऐसे में मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

---विज्ञापन---

एक लड़की ने कहा- मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। वे बहुत ही व्यावहारिक हैं। हमारा रक्षाबंधन उन्होंने बहुत ही स्पेशल बना दिया। वहीं एक बालिका ने पीएम मोदी पर कविता पढ़ी। एक बच्ची ने आगे कहा- वे हम से बहुत ही प्यार से बात कर रहे थे। बहुत हंसी मजाक रहे थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हम प्राइम मिनिस्टर से मिल रहे हैं। हमने बहुत सारी बात की।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने देश को ट्वीट कर दी बधाई 

इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ”मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।”

---विज्ञापन---

बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की है। केंद्र सरकार ने इसे रक्षाबंधन का तोहफा बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था- ”गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”

First published on: Aug 30, 2023 08:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola