हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

G20 समिट के लिए दिसंबर में US जा सकते हैं PM मोदी, ट्रंप संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका जा सकते हैं. इस सम्मेलन की खुद राष्ट्रपति ट्रंप मेजबानी करेंगे, जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल होने वाले हैं.

विज्ञापन
G20 समिट के लिए दिसंबर में US जा सकते हैं PM मोदी (Photo: ANI)

पीएम मोदी दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका जा सकते हैं. इस सम्मेलन की खुद राष्ट्रपति ट्रंप मेजबानी करेंगे, जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल होने वाले हैं. खबरें ये भी हैं कि अगर पीएम मोदी शिखर G20 सम्मेलन के लिए अमेरिका जाते हैं, तो वो राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं. आपको बता दें कि G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 14 से 15 दिसंबर तक नेशनल डोरल मियामी रिजॉर्ट में होगा.

ये भी पढ़ें: मोदी 1.0 से 3.0 तक, इन 5 सेक्टर्स ने निवेशकों को बनाया मालामाल; हुआ बड़ा फायदा

क्यों खास है पीएम मोदी का दौरा?

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अभी तक विदेश मंत्रालय ने कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है. उम्मीद है कि दौरे के आसपास ही तारीख की घोषणा की जाएगी. पीएम मोदी का अमेरिका दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस बीच दोनों देशों के बीच व्यापार और आपसी सहयोग के कई मुद्दों पर बातचीत चल रही है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जिन नेताओं से मुलाकात करना चाहते हैं, उनमें पीएम मोदी भी शामिल है. उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी की मुलाकात सिर्फ G20 शिखर सम्मेलन में शामिल रहने तक सीमित नहीं होगी. आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात जून 2026 में फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान हुई थी.

विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे कनाडा का दौरा

दिसंबर में पीएम मोदी कनाडा का भी दौरा करेंगे, जहां वो कनाडा के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देंगे. खुद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी के कनाडा दौरे की पुष्टि की है. उन्होंने मंगलवार को बताया कि दोनों देश अपने पुराने रिश्ते सुधारने और नए व्यापार समझौते की बातचीत को तेज कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पीएम कार्नी ने मीडिया से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ”भारत के साथ हमारी व्यापार बातचीत अच्छी तरक्की कर रही है. भारत हमारे लिए कई स्तरों पर बहुत महत्वपूर्ण देश है. उन्होंने बताया कि दोनों देश दिसंबर के मिड तक नया ट्रेड डील पूरा करने का टारगेट रख रहे हैं. कार्नी ने कहा कि वो पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi 5 Big Economic Decisions: PM मोदी के 5 मास्टरस्ट्रोक फैसले, जिन्होंने हमेशा के लिए बदल दिया भारतीय बाजार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola