भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को एक नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की अपनी समकक्ष सानाए ताकाइची को ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया. 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने अपने पहले ऐतिहासिक डिफेंस को-डेवलपमेंट पैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं.
द्विपक्षीय संबंधों में ‘नए अध्याय’ की शुरुआत
हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के रूप में ताकाइची की पहली भारत यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं जापान की प्रधानमंत्री और अपनी छोटी बहन ताकाइची का भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए उनकी पहली भारत यात्रा पर स्वागत करता हूं. वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी एवं बेहद लोकप्रिय नेता हैं. उनकी यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है.’
क्या है ऐतिहासिक डिफेंस पैक्ट और समझौते?
इस शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने रक्षा के साथ-साथ आर्थिक और तकनीकी सुरक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. दोनों देशों ने पहला रक्षा सह-विकास समझौता किया है, जो भारत और जापान के बीच अपनी तरह का पहला समझौता है, जो दोनों देशों को मिलकर सैन्य और रक्षा उपकरणों को विकसित करने की अनुमति देगा.
यह भी पढ़ें : PM मोदी और सनाए ताकाइची का बड़ा ऐलान, भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश करेगा जापान
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और जापान का साझा लक्ष्य एक स्वतंत्र, खुला और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना है. इसके अलावा, दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर्स, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्थिक सुरक्षा और क्लीन एनर्जी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की.
हैदराबाद हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक
शिखर सम्मेलन से पहले जापानी पीएम सानाए ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सानाए ताकाइची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 1 से 3 जुलाई तक भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं.
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
16 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
33 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
47 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
53 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines